किसान कोटा प्लॉट – Kisan Kota Plot Kya Hai? – 7 Benefits Of Farmer Quota Plot

Kisan Kota Plot Kya Hai? अगर आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास प्रॉपर्टी या प्लॉट में निवेश के लिए सोच रहें हैं तो आपने किसान कोटा प्लॉट के बारे में जरूर सुना होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे में किसानों को उनके भूमि अधिग्रहण की प्रतिपूर्ति के रूप में किसान कोटा भूखंड आवंटित किए गए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के भूखंडों के कुछ हिस्सों का उपयोग किसान अपने व्यावसायिक उपयोग के लिए कर सकते हैं इसलिए निवेशक किसान कोटा प्लॉट लेना पसंद करते हैं। अगर आप किसान कोटा प्लॉट (Kisan Kota Plot Kya Hai?) के बारे में नहीं जानते तो आप बिलकुल सही जगह पर आएं हैं क्यूंकि आज के इस लेख में इन्ही टॉपिक पर बात करेंगे।
तो सबसे पहले ये जानते हैं की किसान कोटा प्लॉट क्या है? – Kisan Kota Plot Kya Hai?

किसान कोटा प्लॉट क्या है? Kisan Kota Plot Kya Hai?

जब भी कोई विकास प्राधिकरण रेजिडेंशियल और कमर्शियल उपयोग हेतु सेक्टर को डेवलप करने के लिए किसान की जमीन का अधिग्रहण करती है तो जमीन अधिग्रहण के बदले किस को मुआवजा मिलता है। मुआवजा के साथ-साथ किसान को उसकी कुल अधिकृत जमीन का कुछ प्रतिशत प्लॉट के रूप में वापस कर दिया जाता है। यह ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि किसान उसे जमीन या प्लाट पर अपना व्यवसाय शुरू कर सके। किसान कोटा प्लॉट पर आप 50% कमर्शियल के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक प्रकार का लीज होल्ड प्रॉपटी होती है।

इन्हें भी पढ़ें -   इंडिपेंडेंट हाउस किसे कहते हैं? - What Is Independent House In Hindi | जानिए 5 बड़े अंतर

किसान को कितने प्रतिशत प्लॉट वापस मिलता है?

किसी विकास प्राधिकरण द्वारा किसान को उसकी कुल अधिकृत संपत्ति का कुछ प्रतिशत प्लॉट के रूप में वापस दिया जाता है। जैसे कि नोएडा में 4% से 5% ग्रेटर नोएडा में 5% से 6% और यमुना प्राधिकरण में 7% किसानों को प्लॉट के रूप में वापस मिला है। यह आमतौर पर उसी सेक्टर में प्लॉट आवंटित किया जाता है जिस सेक्टर में जमीन अधिकृत हुई है। यह सभी प्रतिशत समय के साथ बदलाव भी जा सकते हैं।

किसान कोटा प्लॉट लेने के फायदे – 7 Benefits Of Farmer Quota Plot

किसान कोटा प्लॉट - Kisan Kota Plot Kya Hai? - 7 Benefits Of Farmer Quota Plot

  • किसान कोटा प्लॉट जनरल प्लॉट के मुकाबले सस्ते होते हैं।
  • किसान कोटा प्लॉट में आप 50% कमर्शियल के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • इस प्रकार के प्लाट में सारी सरकारी सुविधाएं दी जाती है जैसे – पक्की रोड, सीवर, नाली, स्ट्रीट लाइट, पार्क, स्कूल और अन्य फैसिलिटी एरिया।
  • किसान कोटा प्लॉट में आप अपने मुताबिक साइज चुन सकते हैं।
  • किसान कोटा प्लॉट खरीदने के लिए आपको अथॉरिटी की नई स्कीम का इंतजार नहीं करना पड़ता है।
  • अथॉरिटी द्वारा यह प्लॉट 99 साल की लीज पर दी जाती है।
  • इस प्रकार के प्लॉट की खरीद बिक्री सेल डीड के माध्यम से होती है।

क्या किसान कोटा के प्लॉट खरीदना सुरक्षित है? Is It Safe to Buy Kisan Kota Plots?

बिल्कुल हां, किसान कोटा प्लॉट खरीदना पूरी तरीके से सुरक्षित है क्योंकि यह प्लॉट विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित किए जाते हैं और इसे खरीदार को 99 साल की लीज पर दिया जाता है। उसे प्लॉट की खरीद बिक्री की सभी जानकारी सेल डीड में दर्ज होती है। इन प्लॉट की रजिस्ट्री और ट्रांसफर प्राधिकरण या अथॉरिटी कार्यालय में बिना किसी समस्या के किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें -   प्रॉपर्टी टैक्स क्या होता है? - What Is Property Tax In Hindi? | Benefits & Losses 2024

किसान कोटा प्लाट कहां से खरीदें? Where to Buy Kisan Kota Plot?

किसान कोटा प्लॉट - Kisan Kota Plot Kya Hai? - 7 Benefits Of Farmer Quota Plot

दोस्तों जब भी आप किसान कोटा प्लॉट खरीदे तो किसी प्रतिष्ठित कंपनी से खरीदें या फिर ऐसे किसान से खरीदें जिसे आप भली भांति जानते हो। साथ ही उसे प्लॉट के सारे दस्तावेज की जांच पड़ताल अच्छे तरीके से करें ताकि बाद में आपको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। आपको भी पता है कि प्लाट बेचने के नाम पर किस तरीके से लोगों के साथ धोखाधड़ी रही है। इसलिए, यदि आप यमुना एक्सप्रेसवे के प्लॉट पर निवेश करने की सोच रहें हैं तो आप बिना किसी देरी के निवेश या खरीद कर सकते हैं, जिससे आपको कुछ वर्षों के भीतर उन प्लॉट की अच्छी कीमत मिल सकती है।

निष्कर्ष

दोस्तों अब आप समझ चुके होंगे कि किसान कोटा प्लॉट क्या हैं? Kisan Kota Plot Kya Hai?, किसान कोटा प्लॉट खरीदने के फायदे और किसान कोटा प्लाट कहां से खरीदें इन सभी विषयों पर आज हमने आपको जानकारी देने की कोशिश की है।
मुझे भरोसा है कि आपके लिए यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण रहा होगा। अगर आप Kisan Kota Plot Kya Hai? के बारे में कुछ प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर यह पोस्ट पसंद आई हो तो यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वह भी इस जानकारी को समझ सके।

 

[helpie_faq group_id=’91’/]

Sharing Is Caring:

Hello friends, My name is Ajit Kumar Gupta I am the writer and founder of Property Sahayta and share all the information related to real estate investment tips and property guides through this website.

Leave a Comment

error: Content is protected !!